दिल्ली के लिये रवाना हुये लालू प्रसाद ईलाज के लिये जा सकते हैँ विदेश!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

PATNA

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए।

लालू 10 बजे की है फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

वे विदेश जाकर अपना इलाज कराएंगे।

दरअसल, कोर्ट से उन्हें विदेश जाकर इलाज कराने की इजाजत मिली है।

जिसके बाद आज लालू यादव दिल्ली रवाना हो गए।

लालू प्रसाद यादव को अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराना है।

इसको लेकर वे सिंगापुर जाना चाहते हैं।

लेकिन पासपोर्ट जब्त होने के कारण लालू का दिल्ली एम्स में ही इलाज चल रहा था।

अब जब लालू का पासपोर्ट कोर्ट से रिलीज कर दिया गया है तो सिंगापुर जाने की पूरी तैयारी की जाने लगी है।

इसी सिलसिले में आज लालू दिल्ली रवाना हो चुके है।

वहां से वे सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं।

वही अमित शाह ने कल जिस तरीके से लालू और नीतीश पर जोरदार हमला बोला था इसको लेकर राजद सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी का सफाया हो जाएगा और अमित शाह रिटायर हो चुके हैं

Join us on:

Leave a Comment