पटना से अमित की रिपोर्ट :-
पटना नगर निगम के चुनाव में कई दिग्गज लोग चुनाव मैदान में उतर कर लड़ाई को दिलचस्प बनाने का काम कर रहे है ।इसी कड़ी में पटना के प्रख्यात समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी भी पत्नी रीता रस्तोगी नगर निगम के चुनाव में मेयर पद की दावेदारी करके चुनाव को और ज्यादा दिलचस्प बनाने का काम कर रही है ।मनी पूर्व से सामाजिक कार्य से जुड़ी हुई है ।जबकि उनके पति शशि शेखर रस्तोगी के द्वारा भी निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करके गरीब रोगियों की सेवा का काम किया जाता रहा है । पटना के नगर निगम के चुनाव में मेयर पद की दावेदारी को लेकर कई दिग्गज लोग अपनी उम्मीदवारी देकर अपनी किस्मत आजमाने का काम कर रहे है । पटना नगर निगम चुनाव में मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे ।




