ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
हाजीपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर की एक 35 वर्षीय दो बच्चों की मां को एक 19 साल के एक युवक से प्यार हो गया है। महिला ने अपने बच्चों की परवाह किए बिना प्रेमी युवक संग घर छोड़कर फरार हो गई। महिला के पति घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के जशपुर थाने में मामला दर्ज कराया था।
जहां गुरूवार को छत्तीसगढ़ की पुलिस व हाजीपुर नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक होटल से दोनों को बरामद कर लिया।
दोनों को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया। मिली जानाकरी के अनुसार लगभग दो महीने पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर की रहने वाली दो बच्चें की मां को फेसबुक पर समस्तीपुर जिले के सराय रंजन निवासी राजा कुमार से दोस्ती हुई थी। दोनों फेसबुक पर मिले, मैसेंजर पर चैट हुई।
नंबर एक्सचेंज हुए और फिर धीरे-धीरे मोहब्बत परवान चढ़ती गई। बीते सोमवार को महिला अपने दोनों बच्चों को छोड़ कर रांची पहुंच गयी। रांची पहुंच कर महिला के बुलाने पर राजा रांची पहुंच गया और वहां से महिला को लेकर हाजीपुर स्थित एक होटल में रह रहा था। इधर महिला के ससुराल वालों घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के जशपुर थाने में मामला दर्ज कराया था।
मामला दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ की पुलिस मोबाइल सर्विलांस व अन्य सूत्रों के आधार पर हाजीपुर पहुंच कर नगर थाने की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित एक होटल से दोनों को बरामद किर लिया गया। दोनों को गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया। पकड़े गये युवक ने बातया कि दोनों दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली है। महिला बताती है कि दोनों ने मरने-जीने की कसम खा रखी है। इसलिए अब वह ससुराल वापस नहीं जायेगी। वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।




