जहानाबाद भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया सेवा अभियान!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार चौहान के नेतृत्व में जल संरक्षण हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर अभियान चलाया गया । इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से जनसंपर्क कर जल संरक्षण हेतु संवाद कर जल को बर्बादी से रोकने के संबंध में चर्चा किया । लोगों से जल की बर्बादी रोकने के लिए अपील की । भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस संसार में प्रत्येक प्राणी का जीवन आधार जल ही है शायद ही ऐसा कोई प्राणी हो जिसे जल की आवश्यकता ना हो जल हमें समुंद्र नदियों तालाबों झीलों बरसा एवं भूजल के माध्यम से प्राप्त होता है। मानव अपने स्वास्थ्य सुविधा दिखावा अवस्था को दिखाने के लिए अमूल्य जल की बर्बादी करने से नहीं छुपता है पानी का इस्तेमाल करते हुए हम पानी की बचत के बारे में जरा भी नहीं सोचते हैं परिणाम स्वरूप अधिकारों पर जल संकट की स्थिति पैदा हो चुकी है यदि हम अपनी आदतों में थोड़ा सा भी बदलाव कर ले तो पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है बस आवश्यकता है संकल्प करने की तथा उस पर गंभीरता से अमल करने की, क्योंकि जल है तो हमारा भविष्य है ।इसलिए यदि हम पानी की बचत करते हैं तो यह भी जल संग्रह का ही एक रूप है। जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि जल ही जीवन है ।इसके बिना कोई भी प्राणी जीवित नहीं रह सकता है ।हम सभी को जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए एवं जल की बर्बादी को रोकना चाहिए। पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष इंद्रदेव चौहान काको दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार आईटी सेल के सवल कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण एवं जल की बर्बादी को रोकने के लिए घर घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया।
इसके बाद संध्या 6:00 बजे प्रधानमंत्री जी के जन्म दिन सेवा पखवाड़ा के तहत नमामि गंगे के जिला संयोजक चितरंजन पांडे के नेतृत्व जहानाबाद ठाकुरबारी दरधा -जमुना संगम घाट पर आरती एवं घी का दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर जिला कोषा अध्यक्ष सोहन प्रसाद ककू जिला प्रवक्ता जयप्रकाश केसरी महंत चंद्रेश दास किसान मोर्चा महामंत्री रणविजय सिंह मंडल अध्यक्ष विनोद पाठक आईटी सेल जिला संयोजक दीपक कुमार नगर उपाध्यक्ष रवि केसरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment