संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव को लेकर जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आते जा रहा है वैसे गहमागहमी तेज हो गया है। आज सभी ने मेयर डिप्टी मेयर एवं पार्षद पद के लिए नामांकन किए। मेयर पद के लिए राकेश कुमार साहू ने बताया कि सबका साथ सबका विकास जनता यदि जीत के लाती है तो जनता के विश्वास पर खड़ा उतर कर दिखाने का काम करेंगे । उन्होंने बताया सरकार को धनबाद करते हुए बताया कि नगर निगम में जो भ्रष्टाचार एवं लूट का खसोट का खेल चल रहा था अब नहीं चलेगा इसका निर्णय जनता करेगा। वहीं डिप्टी मेयर के लिए मोनालिसा ने बताया कि पहले जो नगर निगम में खेल चल रहा था अब सरकार के द्वारा जनता के हाथ में फैसला है यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि अगर जीत होती है तो सबसे पहले नल जल एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रहेगा।




