शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट!
लखीसराय।किऊल रेलपुलिस ने किऊल स्टेशन पर अप हावड़ा राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस से यूवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार यूवक चलती ट्रेनो मे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का मोबाईल, पर्स,रूपया और कीमती सामानो का चोरी करता था।पुलिस ने गिरफ्तार यूवक के पास से कुल 2.314 किलो ग्राम चांदी बरामद किया है,जिसमे चांदी का आभूषण ताबीज 47 पीस,चौकोर 44,चोटी -7 पीस,मुकुट -1 पीस,झांप 69 पीस और चांदी का दिया 29 पीस बरामद किया है।गिरफ्तार यूवक की पहचान बेगूसराय जिला निवासी मो सैदर के रूप मे की गई है।रेलडीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि हावड़ा से बेगूसराय तक का टिकट कटवाकर ट्रेन मे चल रहा था,ट्रेन से एक यात्री का थैला लेकर लखीसराय उतर गया इसी बीच रेल पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार किया।जिसके बाद थैले की जांच की गई तो काफी मात्रा मे चांदी का आभूषण मिला है।फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
बाइट – इमरान परवेज,किऊल रेलडीएसपी।




