Search
Close this search box.

आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशल किशोर ठाकुर

बांका। जिले के टाउन थाना क्ष्रेत्र अंतर्गत महिला के अपहरण और हत्या के पुराने मामले में एक अपराधी ने एक युवक को गोली मार दी। जिले पुलिस ने इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। घटना टाउन थाना क्ष्रेत्र के लकड़ीकोला गांव की है की है। पुलिस ने गोली मारने वाले युवक को उसके घर से हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुराने विवाद को लेकर युवक को मारी गोली!

बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व गोली मारने वाला अपराधी निरंजन यादव लकड़ीकोला के मुन्नी यादव की पत्नी फगुनी यादव का अपहरण कर शादी कर लिया था और एक माह पूर्व हत्या कर महिला को बांका के समुखिया मोड़ में फेंक दिया था। इस मामले को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और शनिवार देर शाम भी घर के सदस्यों से कहा सुनी हुई थी। इस कहा सुनी के बीच निरंजन यादव उसके घर पर हथियार लेकर आया और परिजनों को धमकी देते हुए परशुराम यादव की पत्नी को उठाने की धमकी देने लगा। इसी बीच निरंजन यादव ने परशुराम यादव को गोली मार दी। गोली दायां हाथ में लगी है। गोली मारने के बाद ग्रामीणों ने निरंजन यादव को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। गोली लगे परशुराम यादव को पुलिस ने ही इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।

निरंजन यादव को हथियार के साथ किया गया है गिरफ्तार!

टाउन थानाध्यक्ष सुबोध कुमार राव ने बताया कि पुलिस जब लकड़ीकोला पहुंची तो निरंजन यादव हथियार लहराते हुए अपने घर के छत पर घूम रहा था। पुलिस ने हथियार के साथ निरंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अपराधी निरंजन का बांका में कड़ी सुरक्षा के बीच सदर अस्पताल में इलाज करवा रही। थानाध्यक्ष ने आगे बताया जिस युवक को गोली लगी है उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया है। हालांकि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें