Search
Close this search box.

गया :-किसानों के समर्थन में चक्का जाम!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट:-

सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी!

किसानों के समर्थन में पूरे देश में चक्का जाम के आह्वान को लेकर गया जिले में भी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर चक्का जाम किया। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया के द्वारा मानपुर बाजार स्थित जगजीवन कॉलेज के समीप चक्का जाम किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
इस मौके पर जाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि किसान विरोधी नीति को लेकर पूरे भारतवर्ष में चक्का जाम का आह्वान किया गया था। इसी को लेकर जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में जाप कार्यकर्ता चक्का जाम कर रहे हैं। गया जिले के सभी प्रखंडों में जाप कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर रहे हैं। साथ ही केंद्र की कृषि विरोधी नीति का हमलोग पुरजोर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी नीति के कारण आज महीनों से किसान सड़कों पर बैठे हैं। लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। हम सरकार से मांग करते हैं कि अविलंब कृषि कानून को वापस लिया जाए। अन्यथा पूरे बिहार में इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें