बेगूसराय-अज्ञात वाहन ने सायकिल सवार किसान को कुचला, मौके पर ही मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार किसान को कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली के पास की है। मृतक पहचान सकरौली गांव के रहने वाले मदन महतो के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मदन महतो अपने साइकिल से घर से बाजार जा रहे थे।तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था की साइकिल सवार किसान मदन महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में मदन महतो को इलाज के लिए अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट_ शशिकांत मेहता,ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें