महंगाई, बेरोजगारी, जी एस टी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

  • गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देशन में आज महंगाई, बेरोजगारी, जी एस टी, अग्निपथ योजना वापस कराने आदि मुद्दो पर राष्ट्रव्यापी हल्लाबोल कार्यक्रम के तहत गया जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से विशाल प्रदर्शन निकाला जो शहीद भगत सिंह चौक, कोयरीबारी होते हुए गया समाहरणालय गेट पर घंटो नारेबाजी करते रहे।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने बताया कि गया समाहरणालय पर प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों पार्टी के नेता, कार्यकर्ता अपने, अपने हाथों में तख्तियां लेकर मोदी, शाह की तानाशाही नही चलेगी, रोको महंगाई बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम, सेना में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती अग्निपथ योजना वापस लो, अनाज, दही, घी, आदि पर जी एस टी समाप्त करो के गगनभेदी नारो को बुलंद किया।
    प्रदर्शन में शामिल गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, विजय कुमार मिठू, मो उमैर खा उर्फ टीका खा, डा शशि शेखर सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रो अरुण कुमार प्रसाद, राम उदय प्रसाद,युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, डा गगन मिश्रा, संतोष कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार निराला, रंजीत सिंह, मो खैरुद्दीन, प्रदीप शर्मा, शिव कुमार चौरसिया, श्रवण पासवान, ल़बी सिंह, ओम प्रकाश निराला, मो नवाब अली, सुनील कुमार राम, धर्मेंद्र नाथ, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, लल्लन राम, धीरज कुमार गुप्ता, प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू, गौतम सिंह, चिंटू सिंह, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, टिंकू गिरी, आदि ने कहा की प्रधानमंत्री एवम् गृहमंत्री के इशारे पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय दिल्ली, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवम् श्री राहुल गांधी जी के आवास की दिल्ली पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।
    नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता श्री राहुल गांधी जी के आह्वान पर हम कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ” ना डरेंगे नाही झुकेंगे डट कर मुकाबला करेंगे के तर्ज पर महंगाई, बेरोजगारी, जी एस टी, सेना में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती अग्निपथ योजना वापस कराने हेतु लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

Join us on:

Leave a Comment