:- रवि शंकर अमित!
-मोकामा के पास फोरलेन पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी।सभी मृतक खगड़िया जिले के निवासी हैं।मिली जानकारी के अनुसार तीनों पटना से खगड़िया लौट रहे थे इसी दौरान मोकामा थाना क्षेत्र में पटना मोकामा फोरलेन पर शिवनार गाँव के पास कार अनियंत्रित हो गई और एक डिवाइडर से जा टकराई, जिससे तीनों की मौत हो गई, घटना की सूचना किसी ने डायल 112 को दी, पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची जहाँ, तीनों को मोकामा रेफरल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर से सभी को मृत घोषित कर दिया! मृतकों में खगड़िया के सदर प्रखंड के दक्षिणी माड़र निवासी डॉ ब्रजकिशोर के पुत्र पवन कुमार और पुत्रबधु तथा चालक मोहम्मद सदरे आलम समेत तीन लोग शामिल हैं। वहीं हादसे के बाद घटना स्थल पर अफ़रातफ़री मच गयी।हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी चालक मोहम्मद सदरे आलम का शव चालक की सीट पर ही फंस गया जिसे कड़ी मशक्कत से निकाला गया! मोकामा पुलिस ने परिजनों को हादसे सूचना देकर तीनो शवों को कब्जे ले लिया है और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है!
बाइट – कुणाल कुमार, SHO, मोकामा!



