संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
थाना के पास घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
पूजा में शामिल होने जा रहे युवक का मर्डर बाइक सवार तीन अपराधियों ने पानापुर ओपी से महज सौ मीटर की दूरी पर मारी गोली पुलिस परिजन में जमकर नोकझोंक मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।।
मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर ओपी से महज सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर के युवक की हत्या कर दी उसके चाचा शिलानाथ सिंह पर भी फायरिंग की गई लेकिन वे भी बाल- बाल बच गए। अपराधियों ने उनके पास से पर्स छीन लिया मृतक युवक की पहचान पाना छपरा के ध्रुव कुमार सिंह 30 वर्ष के रूप में हुई है।घटना के बाद जमकर बवाल शुरू हो गया काफी संख्या में जुटे परिजन पुलिस की इस कार्यशैली से आक्रोशित थे व उनका आरोप था कि एक जवान नशे की हालत में था उसके मुंह से शराब की महक भी आ रही थी इसे लेकर और भी विवाद बढ़ गया और स्थिति अनियंत्रित होने की सूचना पर DSP पूर्वी मनोज पांडेय पहुंचे तो उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की।परिजन ने उनके समक्ष भी एक पुलिसकर्मी पर नशे की हालत में होने का आरोप लगाया कहा कि उसकी जांच कराई जाएगी। अगर उसने शराब पी होगी तो जेल जाएगा और वो किसी तरह समझाकर उन्होंने शांत कराया तब जाकर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
DSP पूर्वी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही सभी दबोच लिए जाएंगे।मृतक के चाचा ने बताया कि ध्रुव पटना में रहकर के प्राइवेट जॉब करता है उसकी शादी को 6 साल हो चुके हैं रात को वे दोनों पटना से घर जा रहे थे घर पर एक पूजा था उसी में शामिल होने जा रहे थे व ध्रुव बाइक चला रहा रहा और तभी अचानक से पानापुर ओपी से महज सौ मीटर में पहले बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया है विरोध करने पर ध्रुव को गोली मार दी गोली उसके छाती में लगी और वह वहीं पर ढेर हो गया।
बाइट– मृतक के परिजन।।
बाइट —मनोज कुमार पांडेय डीएसपी ईस्ट मुजफ्फरपुर।।




