प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में पटना निगरानी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई जिला शिक्षा कार्यालय से रिश्वत लेते रंगे हाथ एक लिपिक को गिरफ्तार किया है। दरअसल शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक किशोर मिश्रा एक नियोजित शिक्षक से वेतन के भुगतान के बदले में 10 हजार रुपया घूस ले रहा था तभी पटना निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम के डीएसपी शिव कुमार ने बताया कि बखरी प्रखंड के मध्य विद्यालय हेमनपुर के नियोजित शिक्षक दिनेश कुमार ने 27 जुलाई को निगरानी में शिकायत की थी कि शिक्षा विभाग के लिपिक किशोर मिश्रा के द्वारा वेतन भुगतान के बदले घुस मांग रहा हैं । इस सूचना के सत्यापन के बाद शिक्षक से आज जिला शिक्षा कार्यालय के लिपिक अपने कक्ष में घुस के रूप में हजार 10 ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पटना निगरानी की टीम किशोर मिश्रा को गिरफ्तार कर पटना ले गई है। निगरानी की इस कार्रवाई से जिला शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बाईट- शिव कुमार, डीएसपी निगरानी




