नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
नवादा : जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र के गया- हिसुआ पथ स्थित उमरांव बिगहा ग्राम में प्रेम- प्रसंग में एक युवती की हत्या कर शव को अमरूद के पेड़ में रस्सी से लटका दिया गया है । घटना की सूचना मिलते हीं हिसुआ पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पुरी कर रही है ।
मृतका के पिता हरिश्चंद्र चौहान पिता बालसुंदर चौहान ने बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री रीना कुमारी 15 वर्ष को शादी के नियत से जियापुर का एक लड़का अमित कुमार उर्फ आलोक पिता संजय चौहान उसे बलहा- फुसलाकर ले गया था । जिसकी सूचना लिखित तौर पर हिसुआ थाने को दिया था । तब मामला दर्ज कर केश के अनुसंधानकर्ता संजय सिंह ने कहा कि लड़की को लड़का शादी कर अपने साथ रखेगा, हमारी जानकारी में है । उसके बाद मैं अपनी पुत्री को घर लाया, फिर लड़का एवं उसके परिजन बहलाकर ले भागा और शादी के नाम पर दहेज की मांग करने लगा। जिसे पूरा नहीं करने पर आज उसको हत्या कर शव को पेड़ में लटका दिया । घटना की जानकारी सुबह में हुआ , जब मेरी दूसरी बेटी रिंकी कुमारी जानवर को चारा देने बाहर आयी , तो शव को पेड़ से लटकी देख दंग रह गयी और सूचना हमलोगों को दिया । हमने तुरंत सूचना पुलिस को दिया है । हिसुआ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पुरी करते हुए पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है । थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा की मामले की जांच कर कार्रवाई किया जाएगा ।




