मुजफ्फरपुर वायरल वीडियो मामले पर सीएस ने दिये जाँच के आदेश!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार के मुजफ्फरपुर में ठेला पर मरीज ले जाने का वीडियो वायरल, परिजन लगा रहे रो रो कर गुहार तो वीडियो पर सिविल सर्जन ने लिया संज्ञान और दिया जांच का आदेश कहा जांच करके किया जायेगा करवाई।।

सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें की एक मरीज को परिजन ठेला पर ले जा रहें हैं और वहीं इस वीडियो में परिजन ने सिस्टम को भी कोस रहें हैं और रो रो करके सवाल खड़े कर रहे हैं इसको लेकर के मामले में सीएस डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं।।

अब इस वीडियो के वायरल होते ही अब जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है जिला के सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने इस वीडियो को देखने के बाद जांच का आदेश दे दिया है और सीएस डॉ यूसी शर्मा ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था है लेकिन ये जांच का विषय है कि आखिर अब तक उक्त मरीज को एम्बुलेंस क्यों नहीं मिला है इसे लेकर हम जांच करवा रहे हैं और बीते दिनों मोतीपुर में मरीज को नही मिली थी एंबुलेंस तो इस मामले में सिविल सर्जन ने किया था करवाई।।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ठेले पर मरीज को ले जाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हुआ ये यह वीडियो मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र मस्जिद चौक की बताई जा रही है और इस वीडियो में मरीज के परोजन साफ साफ मुजफ्फरपुर के अस्पतालों में अब इलाज को लेकर चक्कर काटने की बात कह रहें हैं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।।

Join us on:

Leave a Comment