ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। वैशाली जिले के शहदेई ओपी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत प्रैक्टिशनर डॉक्टर की मौत हो गई। प्रैक्टिशनर की मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है पुलिस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी स्व. अरविंद झा के 48 वर्षीय पुत्र राजू झा बताया गया है। घटना को लेकर मृतक राजू झा के परिजनों ने निजी नर्सिंग होम संचालक एवं अस्पताल से जुड़े लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि राजू झा सहदेई बुजुर्ग बाजार स्थित जय मां धनमा निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थे। घटना को लेकर लोगों का कहना है कि गुरुवार की सुबह राजू झा के शव को एंबुलेंस से लाकर दरवाजे पर रख दिया गया और उसके बाद शव लाने वाले भाग खड़े हुए। राजू झा की मौत के बाद से परिवार में मातम है। पत्नी एवं अन्य स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर सहदेई बुजुर्ग ओपी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस ने शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार राजू झा के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। बुधवार की रात में ही राजू झा की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए हाजीपुर ले जाया जा रहा था पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।




