Search
Close this search box.

नालंदा:-राजगीर कुंड क्षेत्र में मनाया गया राष्ट्रीय वेंडर्स दिवस!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश कुमार की रिपोर्ट :

राजगीर कुंड क्षेत्र मे बुधवार को नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच के द्वारा राष्ट्रीय भेंडर्स दिवस का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधान परिषद रिणा यादव ने किया। इस मौके पर जदयू विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि कोरोना काल में छोटे बड़े व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि राजगीर में लगातार छोटे बड़े दुकानदारों के द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं इनकी समस्याओं को विधान परिषद के पटल पर रखने का काम करूंगी ताकि उनके समस्याओं का निराकरण हो सके। राजगीर में अब तक भेंडिंग जोन नहीं बनने को लेकर विधानपार्षद रीना यादव ने कहा कि इससे पहले भी इस भेंडिंग जोन के सवाल को मुद्दा बनाकर परिषद में रखने का काम किया था। सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर भी दिख रही है। यही कारण है कि राजगीर में लगातार विकास का काम जोर-शोर से चल रहा है। नित्य प्रतिदिन राजगीर में नए-नए काम किए जा रहे हैं। पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। पर्यटकों के आने से राजगीर के जो वेंडर हैं,उनकी बेरोजगारी काफी हद तक दूर होगी। जिसके बाद समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष गोपाल भदानी, जिला समन्वयक डाक्टर अमित कुमार पासवान, संरक्षक उमराव प्रसाद निर्मल कार्यकारी अध्यक्ष रमेश कुमार पान, के देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें