Search
Close this search box.

गिरिडीह:-लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट द्वारा किया गया कंबल वितरण!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट:विलियम जेकब

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच 150 कंबल का वितरण किया गया। क्लब के पदाधिकारियों के द्वारा रात में गिरिडीह शहर का भ्रमण कर जितने भी रोड पर जरूरतमंद दिखे, उनके बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं पदाधिकारियों ने गाजी नगर बरवाडीह में जाकर 100 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन राजेश गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट हमेशा मानव सेवा में आगे बढ़कर काम करता है। क्लब के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्लब ने महसूस किया कि जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाए। विदित हो कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है।
इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन राजेश गुप्ता, क्लब निदेशक लायन संजय सिंह, क्लब सचिव लायन धर्म प्रकाश ,क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लायन परमजीत सिंह छाबड़ा, क्लब कोषाध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, क्लब के संयुक्त सचिव लायन डॉ सुमन कुमार, क्लब के लायन राहुल कुमार सहित कई सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद रियाज की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें