दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, किया हवन पूजन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय के सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे हैं। गिरिराज सिंह आज सिमरिया गंगा धाम में कृष्ण दुर्गा पूजा के नवमी के मौके पर हवन कर पूजा पाठ किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि वह दो दशक से स्वामी चिदानंद जी महाराज के आश्रम में आते रहे हैं। आज नवमी के मौके पर हवन में भी हिस्सा लिया है। देश में समाज में अमन चैन शांति को लेकर पूजा पाठ की गई है, समाज में वैमनस्य दुष्टों का संहार हो इसको लेकर हवन किया गया है। आदि काल से ही राम के समय, कृष्ण के समय, दुर्गा के समय में भी दुष्ट पैदा लिए थे जिनका संहार किया गया है आज भी हवन कर दुष्टों के संहार के लिए पूजा पाठ किया गया, ताकि देश में शांति अमन चैन कायम रहे।
बाईट- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें