महिला NCC कैडेट्स को अग्निपथ में शामिल होने को किया गया प्रेरित!

SHARE:

नीरज कुमार :-

बरौनी एनसीसी कैम्प में महिला कैडेटस को अग्निपथ योजनाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

बरौनी

ओटीसी ओल्ड ट्रांजिट एनसीसी कैम्प निपनियां बरौनी में 4 बिहार गर्ल्स एवं बाॅयज बटालियन के तत्वावधान में आयोजित कैम्प में 14 जिलों के सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरूष एनसीसी कैडेटस ने भाग लिया।कैम्प में कैडेट्स को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कटिहार सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल विभूति त्रिपाठी ने कहा अग्निपथ योजना के माध्यम से अग्निवीरों की होने वाले बहाली युवाओं के बेहतर भविष्य एवं देश की सुरक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से अत्याधुनिक हथियार और सुविधाओं से लेस कर देश की सुरक्षा को अभेद्य बनाने की दिशा में की जाने वाली साकारात्मक पहल है।इसको लेकर देश में कुछ लोगों द्वारा गलत भ्रांतियां फैलाई जा रही है।साथ ही उन्होंने बताया कि 2022-23 के अग्निपथ योजना के तहत पुरूषों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।झारखंड राज्य के लिए भारतीय सेना में बहाली के लिए नोटिफिकेशन अपलोड कर दिया गया है।17.5 से 23 वर्ष की आयु वर्ग के युवा अगले 30 दिनों के अंदर अप्लाई कर सकते हैं।वहीं कर्नल दामोदरन, सूबेदार मेजर जसवंत सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने एनसीसी कैडेटस को संबोधित करते हुए कहा अग्निपथ योजना की बहाली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और युवाओं के हितकर है।किसी भी बहकावे में न आये और देश सेवा के सर्वोच्च सम्मान के लिए अग्निवीर स्कीम तहत बहाली प्रक्रिया में शामिल हों।नई शुरू की गई अग्निवीर योजना के संबंध में एनसीसी कैडेटों के मन में विभिन्न शंकाओं को दूर करने के लिए यह सेमिनार का आयोजन किया गया है।एआरओ ने अन्य उम्मीदवारों की तुलना में एनसीसी कैडेटों के लाभ पर भी प्रकाश डाला और कैडेटों से इस अवसर का लाभ उठाने के प्रेरित किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें