मधुबनी-पुलिस ने दो बदमाशों को देशी कट्टा और चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले की रहिका थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान दो शातिर बदमाशों को अवैध देशी कट्टा और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि 06 सितंबर की रात्रि के समय रहिका थाना की पुलिस टीम रात्रि गश्ती पर निकली थी, गस्ती टीम द्वारा आसूचना संकलन और सघन चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी। इसी बिच करीब 2 . 45 बजे पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के फुहरी से खरौआ जाने वाले रास्ते पर एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करते हुए तेजी से जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर जैसे ही पहुंची, पुलिस बल को देखते ही बाइक सवार दोनों युवक भागने लगा,जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नवीन कुमार पासवान , पिता रामजतन पासवान, गांव सुगौना कतराही टोल एवं मनीष कुमार, पिता शिवलाल पासवान, गांव ककरौल, थाना रहिका, जिला मधुबनी के रूप में हुई। पुलिस ने जब उनसे बाइक के कागजात मांगे तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके, बाइक बिना नंम्बर प्लेट लगा हुआ काले रंग की यामाहा कंपनी की है। आगे पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों बदमाशों ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है। जिसे उन्होंने पिछले माह रहिका से ककरौल जाने वाले रास्ते में एक नाश्ते की दुकान के पास से चोरी की थी। पहचान छिपाने को लेकर उन्होंने बाइक की नंबर प्लेट खोलकर आग में जला दिया था। जब पुलिस ने बाइक की विधिवत तालाशी ली तो सीट के नीचे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए देशी कट्टा अपने पास रखते थे। पुलिस ने बरामद अवैध देशी कट्टा और चोरी की बाइक को विधिवत जब्त कर लिया। मामले को लेकर रहिका थाना कांड संख्या 254/26, दिनांक 07 सितंबर 2026, धारा 317(5)/3(5) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए
दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा अग्रिम आवस्यक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सराहना किया है।

Join us on: