तेज रफ्तार वाहन ने बाईक सवार को मारी टक्कर, मौत!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव की है। बताया जाता है कि मानोपुर गांव निवासी हरेराम मालाकार का पुत्र सुशांत कुमार बछवारा से अपने घर लौट रहा था। लौटने के दौरान मनोपुर गांव में ही बाइक सवार सुशांत कुमार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसके सर में ठोकर मारते हुए फरार हो गया। इस घटना में सुशांत कुमार के सर में गहरी चोट लगी जिसे इलाज के लिए पहले पास के अस्पताल फिर सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बाईट- मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें