रिपोर्ट – सुमित कुमार!
मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा गांव के मांझी टोला में रिश्ते को संसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पारिवारिक विवाद में एक पिता ने अपने ही दिव्यांग पुत्र की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर निर्माण हत्या कर दी और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मांझी टोला निवासी तिलो मांझी का अपने मंजिले पुत्र 35 वर्षीय चंद्रशेखर मांझी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और यही विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पिता ने सोया अवस्था में ही अपने दिव्यांग पुत्र पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। वही पिता के द्वारा हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और आसपास के ग्रामीण ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वही ग्रामीणों ने घटना की सूचना श्यामपुर पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया है तथा एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचा कर साक्ष्य एकत्रित किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। वही चंद्रशेखर की मौत से उनकी पत्नी एक पुत्र तथा एक पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रजा ने बताया कि पिता ने ही चंद्रशेखर की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
वही मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रथम देश किया पारिवारिक विवाद में पिता के द्वारा अपने दिव्यांग पुत्र की हत्या करने की बात सामने आई है। मैं पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है साथ ही एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है जबकि आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



