रिपोर्ट – सुमित कुमार!
मुंगेर में आपदा मंत्री ने बाढ़ को लेकर की समीक्षा , बोले बिहार के 27 जिले बाढ़ से प्रभावित। बाढ़ से हुई फसल सेट अन्य क्षति का होगा आकलन , बाढ़ से भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित।
बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा ने मुंगेर में बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। वही इस बैठक में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल और डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर,एसपी सैयद इमरान मसूद सहित जिले के सभी बड़ी अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि बिहार के 27 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और सरकार पूरी व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है जिसमें सामुदायिक किचन पॉलीथिन शीट नव दवा पशु चारा सहित सभी जरूर व्यवस्थाएं सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पानी निकालने के बाद फसल सती का भी समीक्षा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित भागलपुर जिला है जहां गंगा और खुशी दोनों का असर है।मुंगेर में स्थिति गंभीर है लेकिन जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की भी नजर है और केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकार से संपर्क कर वस्तु स्थिति पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी पीड़ित को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।
बाइट – रत्नेश सदा मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार



