बेगुसराय:-शांतिपूर्ण होली के लिये पुलिस का भारी बंदोबस्त!

SHARE:

बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में होली में हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है। पुलिस के द्वारा जगह-जगह मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के साथ-साथ जिले भर में 1300 सशस्त्र बल और 1000 लाठी बल को तैनात किया गया है । एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया की विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए कुल 3553 व्यक्तियों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है और एक एक लाख रुपए का बांड भराया गया है वहीं 17 नामचीन अपराधियों से पांच लाख का बांड भरवाया गया है। कुल 5 अनुमंडल में 41 शांति समिति की बैठक की गई है जिसमें सदस्यों से सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया गया है। जिले में कुल 505 डीजे संचालकों से धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है और साथ ही साथ उनसे पांच लाख का बांड भरवाया गया है। विधि व्यवस्था का उल्लंघन करने पर चिन्हित व्यक्तियों से बोंड भरवाई गई रकम वसूली जाएगी। वहीं जिले में कुल 1307 सशस्त्र बल एवं 1000 लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है । दूसरी ओर होली पर्व को देखते हुए शराब के लिए पूर्व में भी जिला पुलिस एवं उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की गई एवं ड्रोन के माध्यम से भी शराब की खोज कर लगभग 276 लीटर विदेशी एवं 1512 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। 7500 लीटर कच्चा माल भी विनस्ट किया गया । एसपी योगेंद्र कुमार ने लोगों से सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाने की अपील की है । साथ ही साथ जिले वासियों को उन्होंने होली की शुभकामनाएं भी दी है।
बाइट- योगेंद्र कुमार -एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment