विधायक नलिन सोरेन ने किया नीम बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

SHARE:

बसंत भालोटिया

बांध के जीर्णोद्धार से किसान वर्ष में दो से तीन फसल की खेती कर जीविकोपार्जन कर सकेंगे – नलिन सोरेन

झामुमो विधायक नलीन सोरेन ने आज बुधवार को बड़ा काठीकुंड स्थित नीम बांध जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। बताते चलें कि लघु सिंचाई विभाग दुमका के द्वारा 57 लाख रुपए की लागत से बांध का जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा। अवसर पर विधायक नलीन सोरेन ने कहा कि इलाके के किसानों को सिंचाई के अभाव में धान की खेती में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, किसान पूरी तरह वर्षा जल पर निर्भर रहते हैं । जिसको संज्ञान में लेकर किसानों को सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए बांध का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इससे किसानों को अन्य फसलों की सिंचाई करने में सुविधा होगी। इस बांध के जीर्णोद्धार से किसान वर्ष में दो से तीन फसल की खेती कर जीविकोपार्जन कर सकेंगे। बताया कि जीर्णोद्धार कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर विभाग के कनीय अभियंता राजेश मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, पार्थों मंडल, मलय मोदी समेत विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment