प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने रिलायंस ट्रेंड्स के कर्मचारियों से हथियार के बल पर 10 लाख रूपया लूट लिया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के निकट एनएच 31 की है। बताया जाता है कि खगड़िया जिले से बेगूसराय आ रहे रिलायंस ट्रेंडस के 4 कर्मचारी बोलेरो से बेगूसराय आ रहे थे इसी दौरान जानीपुर ढाला के पास करीब आधा दर्जन बदमाशों ने कर्मचारियों के वाहन को रोक लिया और हथियार के बल पर रूपया लूट कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी और बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की है। फिलहाल पुलिस की टीम लगातार बदमाशों पर छापेमारी कर रही है। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के द्वारा 10 लाग रूपया लूट की बात बताई गई है । वाहन में सवार लोगों पर भी शक है पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय
बाईट- कंपनी के कर्मचारी




