अवैध कोयला खनन को लेकर बड़ी करवाई!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट

अवैध कोयला उत्खनन को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी आभिरुप सिन्हा की ऐतिहासिक कारवाई

मध्य रात्रि में बिना किसी अन्य विभाग का सहयोग लिए कोयला का अवैध उत्खनन कर रही जेसीबी मशीन को किया जब्त

पहली बार अवैध उत्खनन में संलिप्त मशीन मालिक एवं मशीन चालक गिरफ्तार

शिकारीपाड़ा (दुमका)

ललित कुमार पाल की रिपोर्ट

दुमका जिला के शिकारीपाड़ा में पहली बार वन प्रमंडल पदाधिकारी आभिरुप सिन्हा के नेतृत्व में अवैध कोयला उत्खनन पर बड़ी एवं ऐतिहासिक कारवाई की गई है|सबसे बड़ी बात यह है कि इस ऐतिहासिक कारवाई को सिर्फ वन विभाग की टीम ने अंजाम दिया है,इस कारवाई से पुलिस प्रशासन, अंचलाधिकारी एवं खनन विभाग को दूर रखा गया|
मंगलवार की मध्य रात्रि को थाना क्षेत्र के चित्राकुंडी, हीरापुर में अवैध कोयला उत्खनन करने के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरुप सिन्हा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है| पहली बार कोयला उत्खनन करते जेसीबी मशीन के मालिक कादिर खान उर्फ राजू खान ग्राम कपीसटा मोहम्मद बाजार एवं चालक यूनुस अंसारी वनपाड़ा थाना रानीश्वर दुमका को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है| जब्त जेसीबी मशीन को वन विभाग परिसर शिकारीपाड़ा में रखा गया है|समाचार लिखे जाने तक विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही थी|मौके पर डीएफओ अविरूप सिन्हा के साथ दुमका वन विभाग एवं शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम मौजूद थी| वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है|बताते चलें कि शिकारीपाड़ा के इतिहास में ऐसी कारवाई पहली बार हुई है जिसकी चर्चा चहुंओर हो रही है|लोग वन प्रमंडल पदाधिकारी दुमका अभिरुप सिन्हा की कार्रवाई से खुश नजर आ रहे हैं|लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह की कार्रवाई खनन विभाग, अंचलाधिकारी या पुलिस विभाग की ओर से की गई होती तो आज अवैध खनन का नामोनिशान मिलना मुश्किल होता|

Join us on:

Leave a Comment