समाज सेवियों को महिला दिवस पर किया गया सम्मानित!

SHARE:

दीपक कुमार की रिपोर्ट

स्वाती हेलपींग हैंड ट्रस्ट की ओर से सरैयाहाट के जयकांत यादव को दिल्ली में किया गया सम्मानित

दुमका

स्वाती हेलपींग हैंड ट्रस्ट के द्वारा मालवीय स्मृति भवन नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न राज्यों में समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवीयो को सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में झारखंड के सबसे बड़े गैर राजनीतिक छात्र चेतना संगठन के पुर्व प्रखंड प्रमुख सरैयाहाट सह जिला कार्यसमिति सदस्य जयकांत यादव को स्वाती हेलपींग हैंड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वाती पटेल जी ने सम्मानित किया है। जयकांत यादव ने बताया कि आज हमारे लिए गर्व की बात है जब सन् 1998 में छात्र चेतना संगठन के सुप्रीमो माननीय हिमांशु मिश्रा जी को दिल्ली की इसी धरती पर दयाल सिंह कॉलेज में जब एक छात्रा के साथ वहां के छात्रों ने रेगिंग के बहाने बुरी तरह से परेशान किया था तो माननीय सुप्रीमो जी से रहा नहीं गया। उन्होंने इसके विरोध में आवाज उठायी तो दुसरे दिन छात्रों के एक समूह ने आदरणीय हिमांशु मिश्रा जी के साथ बेरहमी से मार-पीट कर लहु- लुभाने कर मृत समझ कर गटर में फेंक दिया था। लेकिन ईश्वर के कृपया वह बच निकले। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ महज आज तक एक नारा बन कर रह गया है सरकार को इस पर सुध लेने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण सुदुर इलाके की महिलाएं भी देश, राज्य और अपने समाज को सुदृढ़ बना सके। जयकांत यादव ने बताया कि यह सम्मान संगठन के सभी सीसीएस योद्धाओं, समाज के सभी तबके के लोगों को समर्पित है, इस सम्मान से मेरा हौसला ओर मजबूत हुआ। मैं समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के लिए उनके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अनिता भारद्वाज, भारत भुसन विरेन्द्र सिंह, श्री कृष्ण गौतम, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंकज जैन, बिहार प्रदेश अध्यक्ष समीर राज* आदि सहित सैकड़ों महिलाएं एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment