ब्यूरो रिपोर्ट
दूसरे ब्यक्ति से संबंध रखने पर गुस्साए प्रेमी जेठा टुडू ने कर दी थी प्रेमिका बासमती हेम्ब्रम की हत्या
कचिया से गला काटने का प्रयास विफल होने पर पत्थर से कूचकर कर दी थी हत्या
शिकारीपाड़ा(दुमका)
शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट
प्रेमिका द्वारा दूसरे व्यक्ति से संपर्क बढ़ाना प्रेमी को इतना नागवार गुजरा कि उसने प्रेमिका की हत्या कर दी|प्रेमी ने प्रेमिका को पहले कचिया से मारने का प्रयास किया लेकिन गला नहीं कटा तो पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी|बताते चलें कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हासा पाथर गांव की एक लड़की की लाश शिकारीपाड़ा पुलिस ने 13 जनवरी 2022 को गांव से कुछ दूरी पर बरामद की थी| जिसमें अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान कार्य शुरू किया गया था| जिसके अनुसंधानकर्ता एएसआई शशिकांत प्रसाद बनाए गए थे| पुलिस अधीक्षक दुमका द्वारा कांड के अनुसंधान एवं छापामारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जो लगातार अनुसंधान कार्य कर रही थी|अनुसंधान के क्रम में पाया कि मृतक बासमती हेंब्रम का दोस्त जेठा टूडू जो शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव का रहने वाला है से प्रेम प्रसंग चल रहा था| अनुसंधान में जानकारी मिली कि एक दूसरे ब्यक्ति से भी बासमती का संबंध था जो जेठा को पसंद नहीं आया| जेठा ने बताया कि 12 जनवरी 2022 की रात वह बासमती के साथ रहा और संबंध बनाया| बासमती का अन्य ब्यक्ति से संबंध जेठा को रास नहीं आया और वह उसे घर से बाहर ले जाकर पहले कचिया से काटने का प्रयास किया लेकिन नहीं कटने पर उसे पत्थर से कूट-कूट कर कर मार डाला। गठित टीम को पता चला कि जेठा टूडू पश्चिम बंगाल के जंगीपुर ईट भट्ठा में काम करता है|टीम ने वहां पहुंचकर 8 मार्च 2022 को जेठा को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से जिओ का एक की पैड, मोबाइल फोन तथा खून का धब्बा लगा हुआ जींस का फुल पैंट बरामद किया। बुधवार को शिकारीपाड़ा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार जेठा टूडू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह के साथ अवर निरीक्षक विनय कुमार, सुगना मुंडा, भावेश कुमार रवानी, सहायक अवर निरीक्षक शशिकांत प्रसाद, हवलदार रसिकलाल मुर्मू, आरक्षी पियूष शाह, गणेश मरांडी,नरेश मन दुईया, फेडरिक कुजूर,आरक्षी चालक अशोक कुमार महतो एवं सपन कुमार शामिल थे।




