प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय के बरौनी रिफायनरी टाउनशिप स्थित मैदान में 15 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी और ग्रामोद्योग के द्वारा प्रदर्शनी सह मेला का आयोजन किया गया है। खादी के राज्य स्तरीय प्रदर्शनी मेले में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों के खादी और ग्रामोद्योग संस्थाओं के द्वारा 75 अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इस मेले का मुख्य उद्देश है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की कार्यों से जुड़े इकाइयों को स्वरोजगार को बढ़ावा देना। 3 से 17 मार्च तक 15 दिनों तक आयोजित इस मेले में निशुल्क प्रवेश रखा गया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रदर्शनी मेले में आए हैं और खादी और रेशम खादी के कपड़ों की खरीदारी कर सकें। खादी और ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक मोहम्मद हनीफ मेवाती ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी योजना है इसके द्वारा स्वरोजगार प्रदान किया जाता है इस मेले के माध्यम से कोरोना महामारी में हर व्यवसाय प्रभावित हुआ है ऐसे में इस मेले के माध्यम से खादी से जुड़े लोगों को व्यापार में बढ़ावा देने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है। मेले में इलेक्ट्रिक चाक, पारंपरिक कच्ची घनी मशीन , आधुनिक चरखा और इलेक्ट्रिक अगरबत्ती निर्माण मशीन की भी प्रदर्शनी लगाई गई। इस मेले के माध्यम से लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक लोग इस मेले में आएं और खादी को बढ़ावा देने के लिए उसकी खरीदारी कर सकें।
बाईट- डॉक्टर मोहम्मद हनीफ मेवाती, राज्य निदेशक खादी और ग्रामोद्योग आयोग पटना




