पीएमएस और कन्या उत्थान योजना को लेकर जागरूकता :-पासवान

SHARE:

:- अनिल शर्मा


नवादा :- नारदीगंज प्रखंड के नारदीगंज इंटर विद्यालय में राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के तत्वधान में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णकांत जी के नेतृत्व में छात्र और छात्राओं के बीच पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, तथा कन्या उत्थान योजना का लाभ कैसे लें को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के राज्य समन्वयक धर्मदेव पासवान ने बताया कि जानकारी के अभाव में हमारे छात्र तथा छात्रा को योजना का लाभ नहीं मिलता है ,पासवान ने पीएमएस क्या है को विस्तार से बताया साथ ही यह भी कहा कि इन सभी कार्यों में शिक्षकों की भागीदारी भी होना अतिआवश्यक है । ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके । सामाजिक कार्यकर्ता रितिक राज ने कहा कि सभी तरह के स्कीमों का लाभ सक्रिय रूप से सभी छात्र/छात्राओं को लेना चाहिए । रिंकी कुमारी ने बताई की मुख्य रूप से छात्राओं को इसकी वकालत के साथ आगे आना होगा । मौके पर सभी रीता कुमारी, जयंती कुमारी, ओमकार माँझी, राजन कुमार, रामानंद कुमार, शशिकुमार सुधाकर लिपिक,जीनत नाज,मिथिलेश पासवान, कामेश्वर राम, स्वाती कुमारी, अर्पणा लोहानी, कुमारी नीतू, शगुफ्ता शाहीन, कारू रजक,शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थी

Join us on:

Leave a Comment