प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक बार फिर बदमाशों ने स्वर्ण आभूषण दुकान को अपना निशाना बनाया जहां शटर काटकर और ग्रिल काटकर चोरी का प्रयास किया लेकिन गनीमत यह रही कि चोर तिजोड़ी को नहीं काट पाया और चोरी की बड़ी घटना होने से बच गई। पूरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा बाजार की है। बताया जाता है कि अंकू ज्वेलर्स में देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा आगे का शटर काटकर और दुकान के पीछे ग्रिल काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और जेवरात से भरे तिजोरी को काटने का प्रयास किया। तिजोरी काटने में चोर असफल हुआ जिस वजह से चोरी की घटना बच गई, लेकिन चोरों ने दुकान की तिजोरी छोड़ने में असफल हुआ तो दुकान में जमकर तोड़फोड़ की सभी शीशे और अन्य सामानों को तोड़ दिया घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। दुकानदार ने बताया कि रात 9 बजे दुकान बंद करके गए थे सुबह 8 बजे उसके पड़ोसी दुकानदार ने घटना की सूचना दी जिसके बाद वह पहुंचे हैं दुकान का शटर काटा गया है हालांकि चोरी की घटना तो बच गई लेकिन दुकान में चोरों ने तोड़फोड़ की है।
बाईट- बलराम कुमार, दूकान मालिक
बाईट- दूकान दार




