नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
रजौली थाना क्षेत्र के बांके मोड़ समीप घर में रहे महिलाओं के साथ 40 की संख्या में दबंगो ने मारपीट किया।घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचते ही सभी लोग भाग खड़े हुए।पीड़िता हेमंती देवी ने बताई कि बीते शुक्रवार की दोपहर लगभग ढाई बजे मेरी बेटी गुड़िया कुमारी एवं सास घर पर थी।तभी गांव के ही अनिल यादव एवं उसके साथ महिला व पुरुष मिलाकर कुल 40 लोगों की संख्या में घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए।बाहर से ईंट-पत्थर घर पर चलाने लगे।साथ ही जबर्दस्ती घर में घुसकर मेरी बेटी व बूढ़ी सास के साथ मारपीट करने लगा।घर में रखे सामानों को फेंकने लगे।साथ ही चूल्हा,चारपाई,चौकी व छप्पर आदि सामानों को तोड़-फोड़ दिया।पड़ोसियों द्वारा थाने को सूचना दी गई।जब पुलिस आयी तो सभी भाग खड़े हुए।साथ ही धमकी देते गए कि अगर थाना में केस करोगी तो परिवार समेत जान से मार देंगे।पीड़िता ने बताई कि मेरे पति अमावां गांव में स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं।पीड़िता द्वारा पति को फोन पर इसकी सूचना दी गई।पति के साथ जब थाना लिखित आवेदन देने पहुंची तो मौजूद रहे दारोगा साहब ने बोला कि पिछली रात को बारात में डीजे बजने में झगड़ा कर अगले का सर फोड़ दियें हैं।और उल्टा केस करने आई है।साथ ही महिला सिपाहियों को हमें पकड़ कर हाजत में बन्द करने को कहा।पीड़िता ने बताई कि घटना का एकमात्र कारण बृहस्पतिवार को गांव के ही बारात में डीजे पर नाचने के दौरान मेरे बेटे व अनिल यादव के बेटे के बीच झगड़ा है।सभी लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं।पीड़िता ने बताई कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे।वहीं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन दिए जाने के आलोक में दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाई की जाएगी।




