संवेदक करें पानी का छिड़काव वरना होगा सड़क जाम!

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

रामगढ़ गुहियाजोरी सड़क निर्माण में संवेदक प्रतिदिन करें पानी का छिड़काव,नही तो होगा सड़क जाम

उड़ते धूलकणों से परेशान ग्रामीणों ने दिया संवेदक को अल्टीमेटम,जल्द शुरू करें पानी का छिड़काव

रामगढ़(दुमका)

पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल दुमका द्वारा करोड़ों की लागत से रामगढ़ गुहियाजोरी 30 किमी सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है| सड़क निर्माण के दौरान नियमत: पानी का छिड़काव करना चाहिए जिससे वातावरण स्वच्छ रहे|राहगीरों एवं आस-पास के लोगों को धूलकणों से बचाने हेतु पानी का छिड़काव आवश्यक है| बताते चलें कि उक्त सड़क का निर्माण कर रहे संवेदक द्वारा पानी का छिड़काव नही किया जा रहा है, जिससे चारों तरफ धूलकणों का गुब्बार नजर आ रहा हैं, लोगों का हाल बेहाल हो गया है|उक्त सडक का निर्माण एमएनएस कंम्पनी द्वारा किया जा रहा है|सडक निर्माण में कंम्पनी द्वारा सडक की खुदाई करने और डस्ट हटाने के दौरान वाहन के चलने से धुल प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड रहा है |संवेदक द्वारा सारे नियम कानूनों को ताक में रखकर आम लोगो की जिंदगी से खिलवाड़ की जा रही है| जबकि चार माह पुर्व भाजपा के दर्जनों लोगो ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर प्रतिदिन सड़क पर पानी छिडकाव की मांग की थी|लेकिन अब करोड़ों रुपये की लागत से बनाईं जा रही रामगढ़ गुहियाजोरी सड़क निर्माण के दोरान सड़क पर पानी का छिड़काव नही करने पर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने कड़ा विरोध किया है| संवेदक को अल्टीमेटम दिया है कि अगर जल्द ही रामगढ गुहियाजोरी सड़क पर पानी का छिड़काव नही हुआ तो रामगढ ,महुबना ,कडबिंधा के सैकड़ों ग्रामीण सड़क जाम करेंगें और इसका जिम्मेदार संवेदक होगा|

Join us on:

Leave a Comment