छठ पर बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान – डूबता सूरज भी नई शुरुआत है, पूरी दुनिया मना रही छठ!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने छठ महापर्व पर सभी देशवासियों को बधाई दी। पटना में उन्होंने कहा कि छठ सिर्फ पूजा नहीं, प्रकृति के प्रति समर्पण है।

खरना के दिन चिराग पासवान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के घर प्रसाद खाने पहुंचे थे, जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने छठ की महत्ता पर विस्तार से बात की।

उन्होंने कहा – “छठ एक ऐसा महापर्व है जिसमें आस्था और समर्पण है। ना कोई idol worship, ना कोई रीति-रिवाज, ये सिर्फ समर्पण है प्रकृति के प्रति। जब science-technology नहीं थी, तब से हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया कि सूर्य ऊर्जा का स्रोत है। आज हम sustainability की बात करते हैं, छठ का हर पक्ष – सूप, फल, दिया, फूल – सब sustainability सिखाता है।”

उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा – “इस पर्व से सबसे बड़ी सीख मिलती है कि हर डूबता सूरज एक नए सूरज की शुरुआत होता है। जब आप ढलते सूरज को सम्मान के साथ विदा करते हैं, तभी उगते सूरज का स्वागत कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में नई किरण का इंतजार करें।”

चिराग ने कहा कि आज बिहार से निकला छठ देश के हर कोने में और दुनिया भर में पूरी श्रद्धा और स्वच्छता के साथ मनाया जा रहा है।

इस दौरान उनसे जब तेजस्वी यादव द्वारा सेतु के नामकरण पर उठाए गए सवाल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को जनता के मुद्दों पर विधानसभा में सवाल उठाना चाहिए था, तब वो गायब रहते हैं। नामकरण पर राजनीति करना ठीक नहीं, डबल इंजन सरकार अपने वादे पूरे करने में लगी है, 21 तारीख को प्रधानमंत्री आ रहे हैं।

Join us on:

और पढ़ें