एसएसपी ने शराबबंदी एवं अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थानेदारों के साथ की अहम बैठक!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

शराबबंदी और अपराध नियंत्रण प्रशासन के लिए एक चुनौती का विषय हो गया है, आए दिन अपराधी अपराध को अंजाम देते दिख रहे हैं, शराबबंदी की भी धज्जियां उड़ते शहर में दिखती है ,उसी पर लगाम लगाने को लेकर आज एसएसपी बाबूराम ने समीक्षा भवन में सभी एसएचओ, सर्किल इंस्पेक्टर, एसडीओ के साथ अहम बैठक की।
मीडिया से बात करते हुए एसएसपी बाबूराम ने कहा कि पहली बार आमने-सामने सभी एसएचओ, सर्किल इंस्पेक्टर ,एसडीओ के साथ हमलोगों ने कई विषयों पर वार्ता की है, उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य मुद्दा शराबबंदी को लागू करना, शराब माफियाओं पर नकेल कसना, शराब माफियाओं का गांववार सूची बनाना, शराब के जो हॉटस्पॉट है जहां देसी शराब बनाई जा रही है उनकी सूची बनाना, ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करना ,इसके अलावा शराबबंदी व शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सात एएलटीएफ की टीम बनाई गई है, उनके काम की समीक्षा की गई कि उनको जो शुरुआत में सूची दी गई थी उन्होंने कितना गिरफ्तारियां की है और जिस अंचल में इसमें कमी है उसको और जोर शोर से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, इसके अलावा केस का डिस्पोजल करना है, उसमें प्रगति की समीक्षा की गई है और रिपोर्टिंग से डेढ़ गुना केस के निष्पादन का लक्ष्य दिया गया है ताकि जो लंबित कांड हैं उन में कमी लाई जा सके, साथ ही साथअपराध नियंत्रण को लेकर भी कई बिंदुओं पर समीक्षा की गई ।

वहीं पत्रकार के पूछे जाने पर कि जो भी होमवर्क एसएचओ को दिया गया था वह कहां तक सफल रहा तो एसएसपी ने कहा कि कुछ कमियां हैं इसके लिए सब को चेतावनी भी दी गई है और जो सर्किल इंस्पेक्टर व एसडीओ हैं उनको मॉनिटरिंग का जिम्मेदारी दिया गया है उम्मीद है आने वाले समय में सुधार देखने को मिलेगा।

Join us on:

Leave a Comment