धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर,नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज के सामने अचानक ही प्रेमी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया ,मौके पर सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी । युवक बाइक स्टार्ट कर बार-बार युवती को इशारा कर रहा था युवती जाने के लिए भी तैयार थी लेकिन उसकी बड़ी बहन उससे दुपट्टा गले में फंसा कर रोक रही थी । पूछने पर पता चला कि नवगछिया पुलिस जिला के राजेंद्र कॉलोनी निवासी युवक अमरजीत कुमार अपनी प्रेमिका को साथ लेने मदन अहिल्या महिला कॉलेज के समीप आया था जहां उसकी प्रेमिका किसी काम से कॉलेज आई थी को अपनें साथ ले जाने को आया था लेकिन युवती के साथ उसकी बड़ी बहन आई थी जो इसका विरोध कर रही थी । युवती की बड़ी बहन का कहना था कि पूर्व में उनके परिवार वाले ने लड़की का विवाह हेतु उसी प्रेमी से तय कर दी गई थी और तिलक भी धोखे में रखकर जबर्दरस्ती कर दिया गया था लेकिन तिलक के उपरांत परिवार वाले लड़के के साथ शादी कराने को तैयार नहीं है जिस बाबत लड़का कॉलेज के पास आकर लड़की को अपने साथ भगाने के लिए आया लड़की की बड़ी बड़ी बहन ने लड़के पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे जबरदस्ती भगा कर ले जाना चाहता है बताते चलें कि घंटों तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद लड़की के बड़ी बहन के परिवार वालों को बुलाने के बाद युवती अपने परिजन के साथ घर चली गई वही लड़का भी दूसरी तरफ चला गया ।




