30 अप्रैल को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का होगा गृह प्रवेश!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

निर्माण नहीं कराने वाले वाले लाभुकों पर होगा नीलाम पत्र दायर!

जिले में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले 85284 परिवारों के नाम आवास एप प्लस के माध्यम से शामिल किया गया था । इनमें से 13959 अपात्र परिवारों के नाम हटाने के बाद 71325 लाभुकों के नामों का चयन ग्राम सभा द्वारा किया गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के बाद डीडीसी प्रतिभा रानी ने बताया इन सभी लाभुकों को दूसरी किश्त का भुगतान 25 फरवरी और तीसरी किश्त की राशि 31 मार्च तक मिल जाएगी। वहीं 30 अप्रैल तक इनका गृह प्रवेश सुनिश्चित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया लंबित आवासों को जनवरी तक पूरा करने का निर्देश प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को दिया गया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों से राशि की वसूली के लिए नीलाम पत्र वाद दायर की भी कार्रवाई की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment