पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के घर पर इश्तिहार चिपकाया

SHARE:

शंखनाद संवाददाता

दो अभियुक्त चल रहा है फरार पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

डोमचांच (कोडरमा): प्रखंड अंतर्गत बीघा निवासी जीत नारायण मेहता पिता स्वर्गीय मेघवाल मेहता ने नवलसाही कांड संख्या 55 / 2021 प्राथमिकी दर्ज कराया था उक्त कांड का अनुसंधानकर्ता धनेश्वर सिंह एवं कांड का पर्यवेक्षण टिप्पणीकर्ता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कोडरमा अशोक कुमार के द्वारा घटना को सत्य पाया गया बताते चलें कि लालमोहन मेहता एवं दशरथ मेहता ने जीत नारायण मेहता के साथ कमेटी से संबंधित 21लाख 52 हजार रुपैया का गबन करने की नियत से धोखा षड्यंत्र ठगी के शिकार किए जीत नारायण मेहता अपनी जिंदगी भर अर्जित कमाई जमा किए थे लेकिन लालमोहन मेहता एवं दशरथ मेहता झांसा देकर 21 लाख 52 हजार का गबन करते हुए एक इंसान को इतना रुलाया जिसका आंसू पोछने के लिए कोई नहीं मिल रहे थे अंत में उन्होंने अदालत के सामने अपना फरियाद को सुनाया अदालत इस पर गंभीर हुआ व्यवहार न्यायालय कोडरमा के न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत था लालमोहन मेहता एवं दशरथ मेहता का अग्रिम जमानत जिला प्रधान जज एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से जमानत खारिज था गिरफ्तारी एवं जेल की हवा खाने से बचने के लिए भाग्य भाग्य चल रहे हैं लेकिन इसी बीच नवलसाही थाना के द्वारा गैर जमानती वारंट को वापस करते हुए अदालत से इश्तिहार मांगा गया नियम अनुसार कांड के अनुसंधानकर्ता एवं उनके सहयोगी के द्वारा लालमोहन मेहता एवं दशरथ मेहता के निवास स्थान पर इश्तिहार चिपकाया कांड के अनुसंधानकर्ता धनेश्वर सिंह के द्वारा लालमोहन मेहता एवं दशरथ मेहता के परिवार वाले को यह भी कहा गया कि 23 फरवरी 2022 तक अदालत में दोनों अभियुक्त सरेंडर कर जाएं अन्यथा बाध्य होकर 23 फरवरी के बाद अदालत से कुर्की की कार्रवाई की जाएगी इतना ही नहीं लालमोहन मेहता शिवनंदन मेहता रघुनंदन मेहता श्रीकांत भारती दशरथ मेहता पर दर्जनों कांड दर्ज है अब देखना है न्यायालय के शरण में कितना जल्दी गरीब इंसान को इंसाफ मिल सके न्यायालय के शरण में देर है लेकिन अंधेर नहीं न्यायालय से कितना दिन भागोगे एक न एक दिन पुलिस के हाथ लगोगे तो सिखाएगी पुलिस आपको भागने का परिणाम आज तक न्यायालय के शरण से कोई नहीं बच सका तो लालमोहन मेहता एवं दशरथ मेहता कैसे बचेंगे कांड के फरार चल रहे अभियुक्तों के परिवार वालों के तरफ से जीत नारायण मेहता एवं उसके परिवार को तरह-तरह की धमकी भी मिल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment