शंखनाद संवाददाता
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद के मार्गदर्शनानुसार एवं झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे के निर्देशानुसार कोडरमा जिला में दा आर वी एस स्कूल के प्रांगण में झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री से राज्य में स्कूल खोलने हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांग किया गया!
जिसमें पासावा के प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन ने बताया कि यह कार्यक्रम देश के सभी राज्यों व राज्य के सभी जिलों में आयोजित की जा रही है जिसमें एसोसिएशन के द्वारा विश्व बैंक के वैश्विक शिक्षा निदेशक जैमे सावेद्रा के कथनानुसार यह बात संज्ञान में आया है कि स्कूल खोले जाने से कोरोना वायरस महामारी के प्रसार का कोई संबंध नहीं है और विद्यालयों को बंद रखने का कोई औचित्य नहीं है!जिला अध्यक्ष डॉ बीएनपी वर्णवाल ने कहा कोरोना महामारी के चलते पिछले 3 वर्षों से निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिक्षकेतर एवं सहायक गर्मियों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि राज्य में जल्द से जल्द स्कूल खोले जाए!
वही प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने कहा कि महामारी के कुप्रभाव से राज्य के हजारों स्कूलों में ताला लग गया है जिस कारण वर्ष राज्य के बच्चों का भविष्य अंधकार में है उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल खोले जाने पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में एसोसिएशन एवं निजी विद्यालयों की सकारात्मक भूमिका रही हम अभियान कुछ शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु कृत संकल्प है! प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से अभी कहा कि आपके साथ कदम से कदम मिलाकर सुंदर स्वस्थ व शिक्षित राज्य के सपने को पूरा करने में तत्पर है! परंतु बगैर स्कूल खोलें टीकाकरण अभियान को सफल बनाना संभव नहीं है प्रारंभ से ही संगठन सरकार के प्रत्येक अभियान को सफल बनाने में सकारात्मक भूमिका रही है! एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों, कार्यरत सहायक कर्मियों के हित के लिए सहानुभूति पूर्व निर्णय एवं कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए राज्य में अभिनव स्कूल खोलने की अनुमति दी जाए!
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से – प्रवीण कुमार,दिलीप कुमार यादव,दीपक कुमार,रंजीत पांडे, दीपक कुमार,सुनीता पांडे एवं कई पदाधिकारी व विद्यालय संचालक उपस्थित हुए !




