शंखनाद संवाददाता
जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आये आम-जनों की समस्याओं से हुए रुबरु हुए उपायुक्त, दिये निदान का निर्देश
कोडरमा। उपायुक्त आदित्य रंजन जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये आम-जनों की समस्याओं से रुबरु हुए। उपायुक्त ने सभी के शिकायतों को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। आज के जनता दरबार में पूजा देवी ग्राम बेहराडीह ने आबेडकर योजना के तहत आवास योजना का लाभ दिलाने, राजेश प्रसाद वार्ड-08 झुमरी तिलैया नगर परिषद् हमारी हिस्से वाली जमीन पर जबरदस्ती मकान बनाने, ग्राम खरखार की रहने वाली फरीदा खातून ने भरण-पोषण के संबंध में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगायी। उपायुक्त श्री रंजन द्वारा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया।




