शंखनाद संवाददाता
थाना क्षेत्र के भखरा मोड़ के समीप रविवार की रात्रि 8:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल।
थाना क्षेत्र के भखरा मोड़ के समीप रविवार की रात्रि 8:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गया।घायल व्यक्ति की पहचान अमन कुमार 25वर्ष पिता स्वर्गीय अरुण साव ,सन्नी कुमार 25 वर्ष पिता राजेंद्र राजवंशी, तथा जितेंद्र कुमार 25 वर्ष पिता छोटा यादव सभी ग्राम बुंदेलखंड जिला नवादा बिहार निवासी बता गया हैं। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा सतगावां पुलिस को दी गई थाने से थाना प्रभारी नीतीश कुमार एसआई चंद्रदेव सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर युक्त घायल व्यक्ति को प्रखण्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कर्मकार के द्वारा इलाज कर सभी को रेफर कर दिया गया। इस संदर्भ चिकित्सा प्रभारी डॉ पंकज कर्मकार ने बताया कि सनी कुमार और जितेंद्र कुमार का दाहिना पैर टूट चुका है एवं अमन कुमार के सर औऱ पैर में चोट आई है। पुलिस ने घटनास्थल से मोटरसाइकिल वाहन को जब्त कर थाने लाई है ।समाचार लिखे जाने तक नवादा से उनके परिवार के लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंच चुके थे।




