ऋषिकेश की रिपोर्ट
भले ही बिहारशरीफ के छोटी पहाड़ी इलाके में जहरीली शराब कांड मामले कल चार दिन होने को है। लेकिन अभी भी इलाके में शराबकाण्ड की मुख्य अभियुक्त सुनीता देवी समेत तीन लोग पुलिस की गिरफ्तार से बाहर बताये जा रहे है। पुलिस व उत्पाद विभाग के द्वारा 96 घंटो से लगातार छोटी पहाड़ी इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन गिरफ्तारी की जगह सिर्फ शराब और बनाने का उपकरण ही बरामद हो रहा है।ग्रामीणों के अनुसार अभी भी मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नही होने लोगो मे आक्रोश देखा जा रहा है क्योंकि 13 मौतों के पीछे सिर्फ और सिर्फ सुनीता देवी को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पुलिस लगातर छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हो पाई है। हालांकि इस घटना के बाद इलाके में लगातार राजश्व विभाग की टीम इलाके के सभी घरों को चिन्हित कर सर्वे करने का काम कर रही है।अब सवाल यह उठता है पिछले कई सालों से छोटी पहाड़ी पर निवास कर रहे हजारो लोगो के घर कैसे इस घटना के बाद अवैध हो गए जबकि इनलोगो के घरों में बिजली,पानी नगर निगम का होल्डिंग टैक्स के अलावे कई सुविधाओ को दिया गया है। इस घटना के बाद सर्वे और घरो के आगे पुलिस के द्वारा इस्तिहार चिपकाए जाने के बाद लोगो मे आक्रोश देखा जा रहा है आने वाले समय मे घर को तोड़ने के वक़्त भी हंगामा तय माना जा रहा है। सभी 64 घरों के आगे लगाए गए इस्तिहार के बाद 15 दिनों के अंदर घरो को खाली करने का निर्देश भी जारी किया गया है खाली नही करने पर घरो को तोड़ दिया जाएगा।फिलहाल इस शराब कांड के बाद इलाके के लोग खौफजदा है।




