गौतम चटर्जी की रिपोर्ट
किसानों ने बीडीओ को लिखित शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
रानीश्वर(दुमका)
प्रखंड क्षेत्र के पचास किसानों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू को एक आबेदन देकर यहां लैम्पस शाखा में समर्थन मूल्य पर धान क्रय में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया हैं|दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि प्रखंड सहकारी प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल के मिलिभगत से लैम्पस शाखाओं के सहायक प्रबंधक किसानों से धान क्रय करने के नाम पर जमकर मनमानी एवं गड़बड़ी कर रहे हैं ।यहां लैम्पस के सहायक प्रबंधको के द्बारा धान क्रय कर किसानों को बजन की रसीद नहीं दी जा रही हैं ।किसान धान बेचने लैम्पस शाखा जाने पर किसानों को धान रानीश्वर के राईस मिल पंहुचाने बोला जाता हैं ।उस मिल के धर्म कांटा में धान वजन कराने के लिये किसानों को काफी परेशानी होती हैं ।धान वजन कर वजन की रसीद भी नहीं देते हैं ।यहां किसानों के धान में प्रति क्विंटल दस किलो धान काट लिया जाता हैं|इस बिषय को लेकर बीसीओ अशोक अग्रवाल को फोन करने पर उल्टा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं ।बीसीओ श्री अग्रवाल बीस वर्षो से यहां पदस्थापित हैं|बिभिन्न लैम्पस शाखाओं के सहायक प्रबंधक का चयन उन्हीं के कार्यकाल में मनमानी ढंग से किया गया हैं ।सहायक प्रबंधको के द्बारा मनमानी ढंग से लैम्पस संचालन किया जाता हैं ।लैम्पस शाखा सादीपुर के सहायक प्रबंधक मानत कुमार गोराई,पाथरा लैम्पस के सहायक प्रबंधक सुभाष दास ,सुखजोड़ा लैम्पस के सहायक प्रबंधक श्रीकांत घोष समर्थन मूल्य में धान क्रय के नाम पर जम कर गड़बड़ी कर रहे हैं । शनिवार को किसानों में रानीश्वर के राइस मिल के पास बैठक कर स्थिति में सुधार करने की मांग की थी। परन्तु तीन दिनों के बाद भी इन सहायक प्रबंधको ने बीसीओ के मिलिभगत से मनमानी जारी रखी हैं|किसानों ने बीडीओ से मांग की है कि मामले की जांच कराकर मनमानी संचालन पर रोक लगाई जाए ।साथ ही किसानों के धान पर प्रति क्विंटल दस किलो कटौती किया गया धान का समर्थन मूल्य पर भुगतान किया जाय ।प्रतिनिधि मंडल में दीनबंधु घोष, गोपाल कृष्ण मंडल ,बिबेकानंद घोष ,मनोज मंडल ,बिश्वजीत सरकार, भव सिंधु घोष, चंदन चटर्जी, बिश्वनाथ घोष ,नव कुमार घोष, बिद्युत घोष ,निर्भय मंडल ,पांचू देव राउत, दीनबंधु दास ,योगानंद सरकार ,बिद्युत घोष , पाटजोड़ा के मुखिया मजनू मरांडी, चरण हेम्ब्रम , रघुनाथ दत्त, बिमान सिंह, अजय सिंह शामिल थे|




