एसडीएम ने किया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण

SHARE:

शंखनाद संवाददाता

उपायुक्त के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी एवं उनकी टीम के द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कोडरमा। जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। कोडरमा जिले के स्वास्थ्य उप केंद्रों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि स्वास्थ्य उप केंद्रों में जिला वासियों को समुचित उपचार का लाभ मिल सके और उन्हें किन्हीं अन्य स्थानों पर पलायन करना ना पड़े। इसी कड़ी में उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी शमनीष कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया मसमोहना इत्यादि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं संवेदक को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी त्रुटियों को दूर करते हुए यथाशीघ्र निर्माण कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे

Join us on:

Leave a Comment