प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बढ़ते कोरोना संक्रमण देखते हुए नगर निगम में सफाईकर्मी को भारी मात्रा में सैनिटाइजर मास्क और भाप लेने वाली मशीन मुहैया कराया
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने नगर निगम में काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्करों के लिए कोरोना किट भेजी है। सांसद द्वारा भेजी गई कोरोना किट को नगर निगम ऑफिस में सांसद प्रतिनिधि शंभू कुमार सिंह ने डीडीसी और नगर आयुक्त को सौंपा है। सांसद द्वारा नगर निगम के फ्रंटलाइन वर्कर को करीब 1000 साबुन, 200 बड़ा सेनीटाइजर , 300 पीस n95 मस्क और 100 नेबुलाइजर मशीन सौंपी है । डीडीसी सुशांत कुमार ने कहा कि बेगूसराय में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है ऐसे में राज्यसभा सांसद के द्वारा नगर निगम के फ्रंटलाइन वर्करों के स्वास्थ्य को देखते हुए कोरोना किट दिया है जो काफी फायदेमंद होगा । राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा के प्रतिनिधि शंभू कुमार ने बताया कि कोरोना के पहले साल से ही सांसद के द्वारा लोगों को कोरोना किट उपलब्ध कराया जा रहा है नगर निगम में फ्रंटलाइन वर्कर कोरोना काल में भी लगातार काम करते हैं ऐसे में उनको मदद के लिए कोरोना कीट दिया गया है।
बाईट- सुशांत कुमार ,डीडीसी बेगूसराय
बाइट- शंभू कुमार, सांसद प्रतिनिधि




