धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर में सोमवार की सुबह में घने कोहरे की वजह से एक बड़ी दुर्घटना हुई है| बताया जा रहा है कि हबीबपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर चौक के समीप अमरपुर – भागलपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही एक हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार छात्र को रौंद दिया है| वहीं इस जबरदस्त दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक उक्त छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है| इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया की शाहकुंड थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार के पुत्र धनराज कुमार बाइक से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था| वहीं घना कोहरा रहने के कारण रास्ता भी ठीक से नहीं दिख रहा था इसी दरमियान तेज गति से जा रहे हाईवा ने उन्हें कुचल दिया है| जबकि घटना के बाद हाईवा चालक गाड़ी लेकर फरार होने में कामयाब रहा| वहीं दूसरी ओर इस हृदय विदारक घटना के बाद गंभीर रूप से घायल छात्र के परिजनों के क्रंदन से आसपास मातमी माहौल छा गया| छात्र की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी, जीवन की जंग में योद्धा कि भांति वह एक – एक पल को मजबूती के साथ झेल रहा था, आनन – फानन में हबीबपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और अन्य लोगों के सहयोग से घायल छात्र को अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है|




