जहरीली शराब कांड में 13 मौतों के बाद खलबली,जाँच को आये ADG

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा जहरीली शराब कांड मामले में अभी अभी मध निषेध विभाग के IG, मध निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के सचिव ,ADG लॉ ऑर्डर, पटना प्रक्षेत्र के आईजी बिहारशरीफ पहुंचे।जहां छोटी पहाड़ी के पहाड़तल्ली घटनास्थल का मुआयना किया। सबसे बड़ी बात यह कि कोई भी अधिकारी पत्रकारों के सवाल पर बोलने से परहेज किया । हालांकि इस मसले पर दबी जुबान में ADJ ने बताया की हमलोगो ने अब तक जहरीली शराब कांड मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और भारी मात्रा में हमने शराब भी बरामद किया है। साथ ही इस मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष को निलंबित किया गया है। लगातार छोटी पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है। जिसके लिए राजस्व के तेरे विभाग की टीम वह उत्पाद विभाग की टीम पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात है। वहीं राजस्व विभाग अधिकारी अतुल कुमार और स्वाति सौरभ के द्वारा पहाड़ियों पर बसे सभी घरों के कागजातो की जांच किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें