संवाद सूत्र शंखनाद
ग्यारह हजार बोल्ट तार की चपेट में आने से महिला की मौत, पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को समझा कर सड़क जाम हटवाया
चलकुशा प्रखण्ड क्षेत्र के सेवाटांड़ पंचायत अन्तर्गत ग्राम रागडीह निवासी लाडो देवी पति करमचंद्र यादव का नीधन ग्याहर हज़ार बोल्ट की तार की चपेट में आ जाने से हो गया। ज्ञात हो कि आज सुबह गैलेक्सी पब्लिक स्कूल, रागडीह के बगल में पहले से ग्याहर हज़ार बोल्ट का तार गिरा हुआ था। महिला उस तार की चपेट में आ गई। महिला का घटनास्थल पर मौत हो गया।
इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे, बिजली विभाग की उदाशीन रवैया को देखते हुए मुआवजा की माँग को लेकर सड़क जाम कर दिये। सूचना मिलते ही गरीबों की आवाज लोकप्रिय पूर्व विधायक, बरकट्ठा जानकी प्रसाद यादव घटनास्थल पर पहुंचे, पूर्व विधायक यादव ने मृतक लाडो देवी के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधवाया।
पूर्व विधायक यादव ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से दूरभाषा पर बात कर मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की, साथ ही साथ पूर्व विधायक यादव ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि यदि आपलोगों को गरीबों की चिंता होती तो शायद यह घटना नहीं घटती, बिजली विभाग जर्जर तार को ससमय बदल देती तो आज लाडो देवी की मौत नहीं होती। पूर्व विधायक यादव ने सड़क जाम कर बैठे ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दशरथ यादव, पंसंस प्रतिनिधि बाबूलाल यादव, राजकुमार नायक, लक्ष्मण यादव, जिबलाल यादव, खूबलाल यादव, जयप्रकाश यादव, रामदेव यादव, अब्दुल कुदुस हाफ़िज़, सराज अंसारी, नासिर अंसार, ईकबाल अंसारी, सहजाद अंसारी, खलील अंसारी तथा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।




